फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठवीं तक ऑनलाइन, नौवीं से 12वीं कक्षा की सेकेंड टर्म परीक्षाएं स्कूलों में होंगी

Fri, 06 Nov 2020 11:42 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

कोरोना काल के बीच प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नौवीं से जमा दो तक की कक्षाओं की सेकेंड टर्म परीक्षाएं स्कूलों में ही होंगी। हालांकि नियमित कक्षाओं की तरह जो विद्यार्थी स्कूलों में परीक्षा नहीं देना चाहता है, उसे घर पर ही व्हाट्सएप के माध्यम से प्रश्न पत्र भेजे जाएंगे। पहली से आठवीं कक्षा की सेकेंड टर्म परीक्षाएं ऑनलाइन ही होंगी। कोरोना में पहली बार चार कक्षाओं की परीक्षाएं स्कूलों में ली जा रही हैं।

विज्ञापन


एक से 15 दिसंबर तक स्कूलों में परीक्षा प्रक्रिया पूरी जाएगी। शिक्षा विभाग के अधिकारी इसकी तैयारियों में जुट गए हैं। मार्च 2021 में सभी सरकारी स्कूलों में एक साथ सभी कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं होंगी। सरकार ने दो नवंबर से नौवीं से जमा दो कक्षा की नियमित कक्षाएं शुरू कर दी हैं। पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए अभी स्कूल खोलने की कोई योजना नहीं है। ऐसे में शिक्षा विभाग ने छोटी कक्षाओं के लिए पहले की तरह ही व्हाट्सएप से और बड़ी कक्षाओं की स्कूलों में सेकेंड टर्म की परीक्षाएं लेने का फैसला लिया है।

हालांकि, इसके लिए विद्यार्थी बाध्य नहीं किए जाएंगे। हिमाचल में दिसंबर-जनवरी में प्रस्तावित पंचायत चुनाव के चलते शिक्षा विभाग ने परीक्षा प्रक्रिया जल्द पूरी करने का फैसला लिया है। अगस्त और सितंबर में समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना कार्यालय की ओर से सरकारी स्कूलों में फर्स्ट टर्म की असेसमेंट परीक्षाएं सफलतापूर्वक ऑनलाइन ली गई हैं। इन परीक्षाओं के नतीजों को ई पीटीएम में शिक्षकों ने अभिभावकों से साझा भी किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें