फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: एसडीआरएफ ने मणिकर्ण में फंसे 112 पर्यटकों को सुरक्षित निकाला

Wed, 19 Jul 2023 11:15 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

प्रदेश पुलिस की एसडीआरएफ टीम ने बुधवार को पार्वती घाटी से 112 पर्यटकों को सुरक्षित बचाया है। इनमें 98 भारतीय और 14 विदेशी पर्यटक शामिल हैं। 
विज्ञापन
मणिकर्ण में फंसे 112 पर्यटकों को सुरक्षित निकाला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश पुलिस की एसडीआरएफ टीम ने बुधवार को पार्वती घाटी से 112 पर्यटकों को सुरक्षित बचाया है। इनमें 98 भारतीय और 14 विदेशी पर्यटक शामिल हैं।  भुंतर-मणिकर्ण सड़क के बंद होने से फंसे पर्यटकों को पैदल रास्ते से निकाला जा रहा है। हालांकि जरी तक सड़क बहाल हो गई है, लेकिन यहां से आगे भूस्खलन और सड़क के बहने से यातायात बाधित है। 

विज्ञापन


ऐसे में पार्वती घाटी के पुलगा, तुलगा, बरशैनी और मलाणा आदि इलाकों में अभी पर्यटक फंसे हुए हैं। अभी तक पार्वती घाटी से करीब 15,000 सैलानियों को निकाला गया है। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने कहा कि कुल्लू पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम जगह-जगह बचाव अभियान में जुटी है। कई लोग चलने-फिरने में अस्वस्थ हैं। ऐसे बीमा लोगों को स्ट्रेचर पर सड़क तक पहुंचाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें