फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला की अंडर-19 क्रिकेट टीम चयनित

Thu, 08 May 2014 04:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने हमीरपुर के नादौन में होने वाली अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन कर लिया है।
विज्ञापन


शिमला जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, महासचिव अमिताभ शर्मा ने कहा कि 12 दिनों तक खिलाड़ियों को लालपानी स्थित एचपीसीए की अकादमी में कड़ा प्रशिक्षण देकर प्रतियोगिता के लिए तैयार किया गया है।

बीसीसीआई क्वालीफाईड कोच अनुज पाल दास की देखरेख में टीम अंतर जिला प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करेगी और जीत कर लौटेगी। उन्होंने कहा कि चयनकर्ताओं ने अच्छे खिलाड़ियों का चयन कर मजबूत टीम चुनी है।
विज्ञापन


उम्मीद है कि टीम इस प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि लालपानी में जिला भर से आए खिलाड़ियों में से टीम चुनी गई है। उन्होंने कहा कि 21 अप्रैल से चार मई तक लालपानी अकादमी में बेहतरीन कोच ने हर तरह की आधुनिक सुविधाओं के साथ खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का प्रयास किया।
विज्ञापन


कर्ण पांटा होंगे टीम के कप्तान

एसडीसीए द्वारा घोषित की गई टीम में कर्ण पांटा कप्तान जबकि अभिषेक ढढवाल उप कप्तान होंगे।

टीम में विशाल शर्मा विकेट किप्पर, जबकि मान्यु वर्मा, शुभम विज, अभिनय सिंघा, दिग्विजय, अदिता पठानिया, अंकित ढढवाल, हरनाम दुग्गल, नवीन कंवर, राहुल चौहान, अक्षत अंटवाल, शुभम वर्मा, लक्षयेंद्र अमन नेगी, सचित मादरा टीम सदस्य होंगे। इसके अलावा नीरज चौहान, तिवारी, पंकज खिरटा, आशीष वर्मा, शूभम ठाकुर और रितिक को स्टेंड बाई में रखा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें