हिमाचल में कोविड-19 के एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान के तहत प्रदेश में अब तक 54 लाख लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। इस जांच में आठ हजार लोगों को सीजनल फ्लू निकला है।
अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने बताया कि अगर सात दिनों तक भी इन लोगों में सुधार नहीं आया तो इनकी सैंपलिंग की जाएगी। इसके लिए विभाग की नौ हजार टीमें प्रदेश में लगी हुई हैं। इसके अलावा 19 हजार लोग कम्युनिटी सर्विलांस के काम में जुटे हैं।