फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं के छात्र का कमाल, ऑनलाइन बेच-खरीद सकेंगे कबाड़

Mon, 04 Mar 2019 11:49 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरमौर जिले के 12वीं कक्षा के एक छात्र ने स्क्रैप (कबाड़) क्षेत्र के कारोबार में नया इतिहास रचा है। खुली बोली और ठेकेदारी प्रथा तक सीमित स्क्रैप की खरीद-फरोख्त भी अब ऑनलाइन हो सकेगी।
विज्ञापन


बारहवीं में पढ़ रहे छात्र प्रफुल चौहान ने इसके लिए स्क्रैबिड मोबाइल एप और वेबसाइट तैयार किया है। चैंबर ऑफ कॉमर्स पांवटा साहिब में इसके शुरुआती फीचरों के वर्जन का लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री स्टार्टअप योजना के तहत इस प्रोजेक्ट को पंजीकृत भी कर लिया है।

स्टार्टअप इंडिया जैसी योजनाओं को धरातल पर उतारकर नई खोज के माध्यम से अपना कारोबार स्थापित करने की दिशा में यह अहम कदम है। उद्योगों तथा बड़े संस्थानों से निकले स्क्रैप को ऑनलाइन बिड सिस्टम से बेचा जा सकता है।
विज्ञापन


इस प्लेटफार्म पर लंबी अवधि के लिए संपर्क नंबर भी अपलोड हो सकेंगे। प्रफुल कहते हैं कि पिछले साल अप्रैल में औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में ठेके हासिल करने को स्क्रैप कारोबारियों में हुए संघर्ष से पता चला कि इस ट्रेड की वर्तमान में क्या हालत है। 
Trending Videos
विज्ञापन

सबसे कम उम्र के उद्यमी बनें प्रफुल

सर्वे किया तो पता चला कि हिमाचल के उद्योगों से ही सालाना करीब 500 करोड़ का स्क्रैप निकलता है, जिसका ट्रेड अव्यवस्थित है। बस यहीं से उन्होंने इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया।

इसे तैयार करने में उन्हें नौ महीने लगे। प्रोजेक्ट फीचर के मुताबिक स्क्रैबिड अपने यूजर्स को स्क्रैप डीलर्स और स्क्रैप मार्केट का बड़ा नेटवर्क उपलब्ध करवाएगा।

इससे स्क्रैप ऑर्डर हासिल करने की मारामारी जहां खत्म होगी, वहीं बिचौलियों की भी छुट्टी होगी। यह प्रोजेक्ट मुख्यमंत्री स्टार्टअप स्टीम के तहत पंजीकृत है, जिसके तहत उन्हें 25000 रुपये मासिक का प्रोत्साहन भत्ता भी मिल रहा है।

पांवटा के गोंदपुर में स्क्रैप मैटेरियल ट्रेडिंग के नए स्टार्टअप प्रोजेक्ट स्क्रैबिड का गत दिवस आयोजन हुआ, जिसमें इस प्रोजेक्ट को लांच किया। इस अवसर पर 30 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया।

चैंबर ऑफ कॉमर्स पांवटा के अध्यक्ष सतीश गोयल और अरुण गोयल ने स्क्रैबिड मोबाइल एप वीटा वर्जन की लांचिंग की। इसके पूर्ण संस्करण को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शीघ्र ही लांच करेंगे। स्क्रैबिड के फाउंडर प्रफुल को हिमाचल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने सबसे कम उम्र के उद्यमी की सदस्यता प्रदान की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें