फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में एक फरवरी से खुलेंगे स्कूल, जारी रहेगी ऑनलाइन पढ़ाई, निर्देश जारी

Tue, 19 Jan 2021 10:22 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
हिमाचल में स्कूल खुला: छात्राएं (फाइल)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में एक फरवरी से खुलने जा रहे ग्रीष्मकालीन छुट्टियों वाले स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई भी पहले की तरह जारी रहेगी। विद्यार्थियों पर स्कूलों में आने के लिए किसी भी तरह का दबाव नहीं डाला जाएगा। अगर पांचवीं और आठवीं से बारहवीं कक्षा का कोई विद्यार्थी स्कूल नहीं आना चाहता है तो वे ऑनलाइन पढ़ाई भी कर सकते हैं।

विज्ञापन


सोमवार को शिक्षा विभाग ने राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में बीते दिनों एक और 15 फरवरी से स्कूल खोलने को लेकर लिए गए फैसले को लिखित में जारी कर दिया है। इसके अलावा इंजीनियरिंग, पॉलीटेक्निक और आईटीआई में भी एक फरवरी से नियमित कक्षाएं शुरू करने और आठ फरवरी से डिग्री कॉलेजों में नियमित कक्षाएं लगाने के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।

शिक्षा सचिव की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि 27 जनवरी से ग्रीष्मकालीन स्कूलों में शिक्षकों को बुलाया गया है। शिक्षक स्कूलों में बच्चों के आने से पहले परिसरों में सैनिटाइजेशन का काम करवाएंगे और शिक्षण कार्य शुरू करने की व्यवस्था करेंगे। शिक्षा सचिव ने बताया कि शीतकालीन अवकाश समाप्त होने के बाद आठ फरवरी से प्रदेश के सभी डिग्री कॉलेजों में एसओपी का पालन करते हुए नियमित कक्षाएं लगना शुरू हो जाएंगी। प्रदेश में आईटीआई, पॉलीटेक्निक और इंजीनियरिंग संस्थान भी एक फरवरी से खुल जाएंगे।
विज्ञापन


फेस मास्क, दो गज की दूरी और हैंड सैनिटाइजेशन जरूरी
ग्रीष्मकालीन छुट्टियों वाले स्कूलों में एक फरवरी से कक्षा पांचवीं और कक्षा आठवीं से बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खुल जाएंगे। विद्यालय प्रबंधन यह सुनिश्चित करेगा कि फेस मास्क पहनने, दो गज की दूरी और हैंड सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया का पूरी तरह से पालन किया जाए।

शीतकालीन छुट्टियों वाले स्कूलों में 15 फरवरी से पांचवीं और आठवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थी एसओपी का पालन करते हुए शिक्षा ग्रहण करेंगे। हर घर पाठशाला कार्यक्रम के माध्यम से सभी कक्षाओं के लिए ऑनलाइन शिक्षण व्यवस्था भी जारी रहेगी। प्रदेश में स्थित निजी स्कूल भी इस व्यवस्था को अपना सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें