फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में सुरक्षा व्यवस्था के बीच खुले आर्मी क्षेत्र के स्कूल

Wed, 27 Feb 2019 06:27 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, योल (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक के बाद छावनी बोर्ड योल में चल रहे शिक्षण संस्थान बुधवार को खुले रहे। छावनी बोर्ड के अंदर भारतीय रिजर्व बैंक को भी खुला रखा गया, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से पूरी व्यवस्थाएं की गई थीं।

विज्ञापन


लोगों को जांच-पड़ताल के बाद छावनी बोर्ड में एंट्री दी गई। मंगलवार को बंद रखे गए योल-कांगड़ा वाया धलूं सड़क मार्ग के गेट भी बुधवार को छावनी बोर्ड ने खोल दिए। सड़क मार्ग से रोजाना की तरह वाहन अपने-अपने गंतव्यों की ओर दौड़े।

आर्मी एरिया से ग्रामीण क्षेत्रों की ओर जाने वाले सभी रास्तों के गेट भी खोल दिए गए। वेरिफिकेशन और सामान की जांच के बाद ही लोगों को जाने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन


बुधवार को छावनी क्षेत्र योल में आर्मी पब्लिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय और छावनी बोर्ड विद्यालय को सुरक्षा व्यवस्था के बीच खोला गया। मंगलवार को बंद रहे निजी स्कूल बुधवार को खुले रहे। योल बाजार में रोजाना की तरह लोगों का आवाजाही रही। 

विज्ञापन

प्रवेश द्वारों पर बढ़ाई चैकिंग

भारत-पाक सीमा पर बढ़ते तनाव को देखते हुए हिमाचल में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। हिमाचल की सीमाओं को सील कर पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। कांगड़ा के प्रवेश द्वारों पर जांच पड़ताल के बाद ही वाहनों को एंट्री दी जा रही है।

हिमाचल के प्रवेश द्वार कंडवाल में वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है। डीएसपी नूरपुर साहिल अरोड़ा ने बताया कि पुलिस हर स्थिति से निपटने को है। जवानों को अलर्ट पर रखा गिया है। उन्होंने आम जनता से सहयोग की अपील की है। कहा कि लोग अफवाहों में न आएं और न ही अफवाह फैलाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें