सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले करीब नौ लाख विद्यार्थियों को वर्दी देने की योजना टेंडर तक सिमट गई है। राज्य सरकार ने वर्दी के लिए ई-टेंडर आमंत्रित किए थे। इसमें सरकार एक साथ तीन साल की वर्दी खरीदने जा रही थी।
इसके तहत पहली से जमा दो कक्षा तक के विद्यार्थियों को स्मार्ट वर्दी के दो-दो सेट और पहली से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को सिलाई का पैसा देने की भी घोषणा की थी। इसमें 2018-19 के लिए 8,54,900 सेट खरीदे जाने थे। इसमें 4,26,192 लड़कों और 4,28,708 लड़कियों के लिए वर्दी खरीदी जानी थी।
वर्दी देने के लिए डेट निदेशक कार्यालय से मिलती है, अभी तक कांगड़ा को वर्दी की डेट नहीं मिली है। जैसे ही वर्दी आ जाएगी, बच्चों को बांट दी जाएंगी। - राजकुमार, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कांगड़ा