फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों आरोपी फरार, स्कूल से घर लौट रही थी छात्रा
विज्ञापन

शिमला। राजधानी में स्कूल से घर लौट रही दसवीं कक्षा की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। स्कूल से छुट्टी के बाद यह छात्रा घर लौट रही थी। इसी बीच अकेले पाकर दो युवक छात्रा को जबरदस्ती जंगल में ले गए। वहां जान से मारने की धमकी देकर दोनों ने दुष्कर्म किया और फरार हो गए।
विज्ञापन

छात्रा के परिजनों ने महिला थाना में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस जांच में जुट गई है। फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज की मदद लेकर पुलिस कई जगहों पर दबिश दे रही है। सोमवार को एसएफएसएल की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। छात्रा का मेडिकल भी करवाया गया है। छात्रा के बयान अदालत में कलमबद्ध किए हैं। पुलिस के उच्च अधिकारी के मुताबिक आरोपी जल्द ही गिरफ्त में हाेंगे। पीड़ित को न्याय दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें