फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक घंटे में तय हुआ तीन किमी का सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात जाम होने से लोग परेशान, टुटीकंडी क्रॉसिंग से ओल्ड बस स्टैंड पहुंचने में लगे 58 मिनट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। स्कूल खुलने के बाद राजधानी शिमला में ट्रैफिक जाम की समस्या गहराने लगी है। आफिस ऑवर्स के दौरान जाम के कारण सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। सोमवार को हफ्ते के पहले ही दिन शहर के प्रवेश द्वार टुटीकंडी क्रॉसिंग से ओल्ड बस स्टैंड तक तीन किमी का सफर तय करने में करीब एक घंटा लग गया।
विधानसभा चौक पर वाहनों की भीड़ बढ़ने से सबसे अधिक समस्या पेश आ रही है। छात्रों, कर्मचारियों और सैलानियों को जाम के कारण भारी परेशानी झेलनी पड़ी। शोघी से शिमला आ रही बस सोमवार सुबह दस बजे क्रॉसिंग पर पहुंची। 10:26 बजे यह बस आरटीओ आफिस के बाहर पहुंची। 10:36 बजे 103 बस स्टॉप और 10:51 पर रेलवे स्टेशन बस स्टॉप पर पहुंच पाई। 10:54 बजे विक्ट्री टनल और 10:58 बजे यह बस ओल्ड बस स्टैंड पहुंच पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम के कारण बसों के बस स्टैंड से काउंटर टाइम फेल हो गए जिसके कारण बसों के बीच कंपीटीशन बढ़ने से बस चालकों में दिनभर विवाद होता रहा। 11:15 बजे ओल्ड बस स्टैंड से आईएसबीटी जा रही एचआरटीसी और प्राइवेट बस के चालकों में टाइम टेबल को लेकर तीखी बहस हो गई। डीएसपी ट्रैफिक अजय भारद्वाज ने बताया कि वाहनों की आमद बढ़ने से समस्या पेश आ रही है। जाम की समस्या को नियंत्रित करने के लिए मंगलवार से अतिरिक्त राइडर तैनात किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें