जमा एक कक्षा में पढ़ने वाले सांइस स्टूडेंट ने स्कूल परिसर में ही खौफनाक कदम उठा लिया। दोपहर के समय जहर खाने के बाद यह स्कूल की छत से कूद गया। यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के हमीरपुर में सामने आया। यहां बड़सर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ब्याड़ में एक छात्र ने जहर निगलकर स्कूल की छत से छलांग लगा दी।
इससे छात्र को गंभीर चोटें आई हैं। उसे एंबुलेंस से बड़सर अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसकी टांग में फ्रेक्चर हो गया है। पुलिस ने छात्र के बयान दर्ज करने अस्पताल रवाना हो गई है।
जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर रिसेस (भोजन अवकाश) के दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ब्याड़ के जमा एक साइंस के एक छात्र ने जहर खाने के बाद स्कूल की छत से छलांग लगा दी। शोर सुनकर शिक्षकों ने छात्र को प्राथमिक अस्पताल ननावां पहुंचाया।