फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बच्चों को पढ़ाया जाएगा कोरोना वायरस से बचाव का पाठ

Sat, 04 Jul 2020 11:59 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को अब ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान कोरोना से बचाव का पाठ भी पढ़ाया जाएगा। राज्य आपदा प्रबंधन सेल से जारी गाइडलाइन के अनुसार शिक्षा विभाग को कोरोना से बचाव के तरीकों को पाठ्यक्रम में शामिल करने को कहा है। इसके तहत मास्क लगाने के तरीकों और उसकी जरूरत तथा हाथ धोने के तरीकों के बारे में जागरूक किया जाएगा।

विज्ञापन


घर और पड़ोस में भी बचाव के तरीके अब बच्चों को बताए जाएंगे। आपदा प्रबंधन सेल ने सभी जिला उपायुक्तों को शिक्षण संस्थानों को संस्थागत क्वारंटीन केंद्र न बनाने को कहा गया है। बीते दिनों से क्वारंटीन केंद्रों के तौर पर प्रयोग किए जा रहे स्कूल और कॉलेजों को इनसे मुक्त करने को भी कहा गया है। इनके स्थान पर होटल या गेस्ट हाउस का प्रयोग करने के लिए कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें