फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बच्चों को जुलाई में मिल सकते हैं मुफ्त स्कूल बैग

Fri, 14 Jun 2019 11:53 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले चार कक्षाओं के करीब ढाई लाख विद्यार्थियों को जुलाई में मुफ्त स्कूल बैग मिलने शुरू हो सकते हैं। खाद्य आपूर्ति निगम ने बैग खरीद के लिए कंपनी का चयन कर लिया है।

विज्ञापन


अब 19 जून को प्रस्तावित कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को सरकार की मंजूरी के लिए रखा जाएगा। प्रदेश सरकार ने पहली, तीसरी, छठी एवं नौवीं कक्षाओं के बच्चों को मुफ्त स्कूल बैग देने की बीते साल के बजट में घोषणा की थी।

लेकिन साल 2018 में इसको लेकर कोई निर्णय नहीं हो सका। फरवरी 2019 में चुनाव आचार संहिता लगने से पहले सरकार ने इस योजना को अमलीजामा पहनाने की तैयारी शुरू की थी। प्रक्रिया लंबी चलने के चलते टेंडर अवार्ड नहीं हो सका।
विज्ञापन


अब चुनाव आचार संहिता हटने के बाद खाद्य आपूर्ति निगम ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। एल वन कंपनी का चयन भी कर लिया गया है। कैबिनेट से प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही निगम टेंडर अवार्ड कर देगा। संभावित है कि जुलाई के दूसरे सप्ताह तक प्रदेश में मुफ्त स्कूल बैग का आवंटन शुरू हो जाएगा।

बताया जा रहा है कि इन चार कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए तीन तरह के साइज के स्कूल बैग खरीदे जा रहे हैं। बच्चों की किताबों के हिसाब से बैग का वर्गीकरण किया गया है। अन्य कक्षाओं के विद्यार्थियों को दूसरे चरण में बैग दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें