फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी आधी फीस पर ले सकेंगे अब प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरा गांधी खेल परिसर प्रबंधन ने विद्यार्थियों को दी राहत
विज्ञापन

प्रधानाचार्य से हस्ताक्षरित करवाना होगा खिलाड़ियों को फार्म
छुट्टियों में बैडमिंटन, जूडो और कराटे का मिलेगा प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी खेल परिसर शिमला में स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थी आधी फीस पर अपनी मनपसंद खेल का प्रशिक्षण ले सकेंगे। सर्दियों की छुट्टियों में हर साल शहरभर से सैकड़ों विद्यार्थी खेल गतिविधियों का प्रशिक्षण लेने के लिए खेल परिसर आते हैं।
विज्ञापन


खेल परिसर प्रबंधन की ओर से इस वर्ष विद्यार्थियों को खेलों का विशेष प्रशिक्षण देने के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए विद्यार्थियों को खेल परिसर से मिलने वाले फार्म स्कूल में प्रधानाचार्य और कॉलेज में प्राचार्य से सत्यापित कर जमा करवाने होंगे। इस आधार पर ही उन्हें खेलों की फीस पर 50 फीसदी की छूट मिलेगी। खेल परिसर में अधिकतर विद्यार्थी शूटिंग, जिम, बैडमिंटन, कराटे, जूडो, बॉक्सिंग, वाॅलीबाल और टेबल टेनिस सहित अन्य खेलों का प्रशिक्षण लेते हैं। अभी अधिकतर स्कूलों में परीक्षाएं चली हुई हैं। ऐसे में इन विद्यार्थियों को अगले महीने तक पंजीकरण करवाने का मौका दिया जाएगा। यह शिमला का एकमात्र खेल परिसर है जहां पर बच्चे अभ्यास के लिए आते हैं।
विज्ञापन


किस खेल की कीतनी होगी फीस

खेल स्टूडेंट नॉन स्टूडेंट

शूटिंग 400 800
जिम 400 800
बैडमिंटन, कराटे 300 600
जूडो, बॉक्सिंग, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस 200 400
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें