शिमला। शहर के फिंगास्क में अवैध निर्माण रोकने को लेकर नगर निगम कोई कदम नहीं उठा पाया है। भवन की छत पर निर्माण कार्य सोमवार को भी चलता रहा। लोगों की शिकायतों के बावजूद निगम का कोई भी अधिकारी यहां नहीं आया। लोगों ने धमकी दी है कि अगर इस मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो नगर निगम के कार्यालय में प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
फिंगास्क में इन दिनों भवन की छत में टॉवर निर्माण को लेकर कार्य चल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह अवैध है। रुल्दूभट्टा वार्ड की पार्षद सरोज ठाकुर ने कहा कि लोगों की मांग है कि इस टॉवर के लगने के बाद उनके घरों में धूप आना बंद हो जाएगी। टॉवर से निकलने वाली तरंगों से भी यहां रहने वाले लोगों को परेशानी होगी। नगर निगम को कई बार शिकायतें कीं बावजूद इसके अधिकारी मौके पर नहीं आए।