फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पीति के बाद अब यहां सामने आया छात्रवृति घोटाला

Thu, 20 Sep 2018 01:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

जनजातीय क्षेत्र के स्पीति में बहुचर्चित 150 करोड़ के छात्रवृति घोटाले के बाद अब कुल्लू जिला में छात्रवृति का घोटाला सामने आया है। उप निदेशक कार्यालय में तैनात एक कर्मचारी ने विद्यार्थियों की छात्रवृति के लाखों रूपयों का गोलमाल किया है। जिसके बाद अब शिक्षा उपनिदेशक कुल्लू उक्त कर्मचारी को नोटिस जारी कर जबाव मांगा है।  

विज्ञापन


वहीं शिक्षा विभाग में छात्रवृति का घोटाला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उचच शिक्षा विभाग कुल्लू में छात्रवृति योजना की देखरेख करने वाले एक कर्मचारी ने बच्चों को दी जाने वाली छात्रवृति को इसे बच्चों को देने की बजाय अपने खाते में जमा कर दिए।

विद्यार्थियों तक छात्रवृति न पहुंचने पर कुल्लू से शिमला तक विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मचा है। शिक्षा निदेशालय ने भी मामले में क ड़ा संज्ञान लिया है। और एक -दो दिनों के अंदर मामले में जांच के लिए शिमला से भी टीम आने की संभावना है।
विज्ञापन


इधर शिक्षा उप निदेशक जगदीश ने कहा कि उन्होंने उक्त कर्मचारी को नोटिस जारी कर जल्द जबाव देने को कहा है। उन्होंने कहा कि जांच के लिए शिमला से आने वाली टीम भी आ सकती है। दोषी कर्मचारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें