इधर, उच्च शिक्षा उपनिदेशक जगदीश चंद ने बताया कि मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। ऐसा नहीं है कि छात्रवृत्ति नहीं बंटी है। कुछ छात्रवृत्ति बंटी भी है। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि शिकायत पत्र मिला है। मामले से जुड़े सभी कर्मचारियों और अधिकारियों से पूछताछ की जाएगी। तथ्यों के वेरिफिकेशन के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी।
उच्च शिक्षा विभाग कुल्लू में तैनात एक कर्मचारी ने बच्चों की छात्रवृत्ति के 21 लाख रुपये का गबन कर लिया। चेक के माध्यम से कर्मचारी अपने खाते में पैसे जमा करवाता रहा। अब कर्मचारी का तबादला होने पर जब नए क्लर्क ने पासबुक अपडेट की तो वह दंग रह गए।
इसमें करीब सवा करोड़ रुपये बचे थे। इन्हें बच्चों को छात्रवृत्ति के रूप में दिए जाने थे। आशंका जताई जा रही है कि उक्त कर्मचारी इन पैसों को भी हड़पने की फिराक में था। कायदे से काफी वर्षों से खाते में पेंडिंग सवा करोड़ रुपये बच्चों को छात्रवृत्ति के रूप में दिए जाने थे।