फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हील चेयर पर एमबीबीएस की कक्षाएं लगाने आ रहे रोहित

Fri, 21 Sep 2018 12:23 PM IST
संजय भारद्वाज, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

आल इंडिया फिजिकल हैंडीकैप कोटे से मेडिकल कॉलेज नाहन में एक विद्यार्थी व्हील चेयर पर बैठकर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। करीब डेढ़ महीने से चंडीगढ़ निवासी रोहित को व्हील चेयर पर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जा रहा है।

विज्ञापन


सीढ़ियां होने की वजह से तीन-चार लोग हर रोज उन्हें उठाकर कक्षा तक पहुंचाते हैं, क्योंकि अभी तक मेडिकल कॉलेज में रैंप नहीं बन पाया है। पिता बीएन प्रसाद ने बताया कि मांसपेशियां कमजोर होने के कारण रोहित चल फिर नहीं सकते।

कक्षा तक पहुंचाने को तीन-चार सहयोगियों की जरूरत पड़ती है। प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री और कॉलेज प्रबंधन से पत्राचार किया गया है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मंगलवार को सिरमौर प्रवास पर आए स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष भी उन्होंने यह मसला उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नाहन मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस कर रहे चंडीगढ़ के रोहित कुमार को हर रोज कक्षाओं तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है। फिजिकल हैंडीकैप कोटे में 181वां रैंक हासिल कर उन्हें नाहन मेडिकल कॉलेज में दाखिला तो मिला, लेकिन सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। न हॉस्टल की सुविधा और न ही अन्य।

कक्षाओं तक पहुंचाने को हर रोज तीन-चार लोगों का सहयोग लेना पड़ रहा है। यह सिलसिला डेढ़ महीने से चल रहा है। बीते मंगलवार को नाहन मेडिकल कॉलेज में मांगों का एक पत्र पिता बीएन प्रसाद ने स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार को सौंपा।

उन्होंने बताया कि वे अपनी समस्या के बारे में उन्हें कुछ बोलना भी चाह रहे थे, लेेकिन चंद सेकेंड के अलावा उनकी बात नहीं हो पाई। स्वास्थ्य मंत्री ने उन्हें सिर्फ इतना ही आश्वासन दिया कई सालों से यह सीढ़ियां ऐसी ही थीं। अब इन्हें ठीक किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें