फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में बजा उपचुनाव का बिगुल, 30 अक्तूबर को मतदान, दो नवंबर को नतीजे

Tue, 28 Sep 2021 06:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) सी पालरासू ने बताया कि एक अक्तूबर को चुनाव अधिसूचना जारी होगी और उसके बाद आठ अक्तूबर तक नामांकन दाखिल होंगे। 11 को नामांकन छंटनी और 13 तक नाम वापसी हो सकेगी। 28 अक्तूबर की शाम चुनाव प्रचार थम जाएगा। इन चुनाव में 15741 सेवा अर्हता मतदाता समेत 20 विधानसभा क्षेत्रों के कुल 15,50,258 मतदाता इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से मतदान करेंगे। 
विज्ञापन
उपचुनाव की घोषणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में खाली चल रही मंडी लोकसभा सीट के साथ-साथ अर्की, फतेहपुर और जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में भारत निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। सभी सीटों पर 30 अक्तूबर को मतदान होगा, जबकि दो नवंबर को मतगणना होगी। चूंकि मंडी लोकसभा क्षेत्र में छह जिलों के 17 विधानसभा क्षेत्र आते हैं, ऐसे में उपचुनाव की घोषणा के साथ ही प्रदेश के आठ जिलों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इनमें जिला मंडी, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा, शिमला, सोलन और कांगड़ा शामिल हैं। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) सी पालरासू ने बताया कि एक अक्तूबर को चुनाव अधिसूचना जारी होगी और उसके बाद आठ अक्तूबर तक नामांकन दाखिल होंगे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: शिमला में दो अफगान नागरिक गिरफ्तार, नौ हजार करोड़ के हेरोइन मामले से जुड़े हैं तार

11 को नामांकन छंटनी और 13 तक नाम वापसी हो सकेगी। 28 अक्तूबर की शाम चुनाव प्रचार थम जाएगा। इन चुनाव में 15741 सेवा अर्हता मतदाता समेत 20 विधानसभा क्षेत्रों के कुल 15,50,258 मतदाता इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से मतदान करेंगे। चूंकि इस बार चुनाव आयोग ने कोविड की वजह से हर एक हजार मतदाता पर एक मतदान केंद्र बनाने का फैसला लिया है, इसलिए मतदान के लिए कुल 2796 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। इनमें 312 सहायक मतदान केंद्र होंगे, जबकि 2484 सामान्य मतदान केंद्र शामिल हैं। सभी निर्वाचन क्षेत्रों में एक-एक रिटर्निंग अफसर, जबकि मंडी संसदीय क्षेत्र में 32 सहायक रिटर्निंग अफसर, फतेहपुर व अर्की में 2-2 और जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में तीन सहायक रिटर्निंग अफसर तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन


रैंडमाइजेशन सॉफ्टवेयर से होगी मतदान कर्मियों की नियुक्ति
मतदान कर्मियों की नियुक्ति रैंडमाइजेशन सॉफ्टवेयर से होगी। साथ ही किसी भी मतदान कर्मी को उस जगह तैनात नहीं किया जाएगा, जहां वह कार्यरत हो। साथ ही उसकेे निवास या गृह विधानसभा क्षेत्र में भी उसकी नियुक्ति नहीं होगी। हर मतदान दल में एक पीठासीन अधिकारी व तीन मतदान कर्मी नियुक्त होंगे। 

जुब्बल कोटखाई में महिला मतदाता ज्यादा, 18-19 साल के 37 हजार से ज्यादा मतदाता
इन उपचुनाव में 18-19 साल की उम्र के 37,911 मतदाता वोट डालेंगे। इनमें मंडी में कुल 31,708, फतेहपुर में 2069, अर्की में 2556 और जुब्बल कोटखाई में 1578 युवा शामिल हैं। जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में महिला मतदाता ज्यादा हैं। यहां 35,326 पुरुष मतदाता और 35,613 महिला मतदाता वोट डालेंगे।
विज्ञापन


मतपत्रों में नाम के साथ छपेंगे उम्मीदवारों के फोटो
सीईओ ने बताया कि मतदान के दौरान मतपत्रों में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के नाम के साथ फोटो भी छापा जाएगा। वहीं, शत प्रतिशत फोटोयुक्त मतदाता सूची का इस्तेमाल होगा। सभी मतदाता सूची सीईओ हिमाचल की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगी। चुनाव के दौरान प्लास्टिक शीट के पोस्टर प्रदर्शन पट्ट का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। 

ये भी पढ़ें: हिमाचल: जंगलों में मिलने वाले 30 फीसदी मशरूम ही खाने योग्य, जानें सबसे जहरीली प्रजाति


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें