फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज तय होगा कब और कैसे होंगे एससीए चुनाव?

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अब मनोनयन से एससीए चुनने की गाइडलाइन तैयार कर रहा है। ईसी में प्रो-वीसी की अध्यक्षता में बनाई गई उच्चस्तरीय कमेटी ने प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कार्यकारी परिषद ने 26 अगस्त को छात्र संघ चुनाव पर प्रत्यक्ष रूप से एक साल के लिए रोक लगा दी थी। मंगलवार को कमेटी की बैठक में कुरुक्षेत्र विवि, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, पंजाबी यूनिवर्सिटी और सेंट बीड्स कॉलेज की अप्रत्यक्ष चुनाव प्रक्रिया के दस्तावेज मंगवाकर मंथन किया गया।

इन संस्थानों और विवि की प्रक्रिया समझने के बाद ही कमेटी ईसी के फैसले के मुताबिक मनोनयन से कॉलेजों में एससीए चुनने की गाइडलाइन बनाएगी। कमेटी बुधवार को कुलपति प्रो. एडीएन बाजपेयी को रिपोर्ट सौंपेगी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

वीसी जारी करेंगे दिशा निर्देश

इस रिपोर्ट के आधार पर ही वीसी एससीए के मनोनयन की तिथि और प्रक्रिया पर आदेश जारी करेंगे। वहीं, प्रत्यक्ष चुनाव पर प्रतिबंध का विरोध कर रहे छात्र संगठन भी कमेटी की रिपोर्ट पर नजर बनाए हुए हैं।

इसी आधार पर वे अपनी रणनीति तय करेंगे। गाइडलाइन और प्रक्रिया सार्वजनिक होने के बाद छात्र संगठनों का रुख साफ होगा। उच्च स्तरीय कमेटी के अध्यक्ष प्रति कुलपति प्रो. राजेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि अभी कमेटी गाइडलाइन और प्रक्रिया तय कर रही है।

जल्द रिपोर्ट कुलपति को सौंपी जाएगी। प्रक्रिया तय करने में हर पहलू पर विचार किया जा रहा है। उधर, छात्र संगठनों की भी इस रिपोर्ट और कुलपति के फैसले पर नजर है। तीनों ही संगठन चुनाव बंद करवाने का विरोध कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें