सुप्रीम कोर्ट में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की याचिका खारिज हो गई है। क्रिकेट एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को निजी तौर पर प्रतिवादी बनाने के लिए हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर की थी।
सोमवार को सुनवाई के दौरान खंडपीठ ने कहा कि याचिका प्री-मैच्योर है, क्योंकि हाईकोर्ट में अभी केस की सुनवाई चल रही है।
कोर्ट ने एचपीसीए को हिदायत दी है कि वह हाईकोर्ट में ही 10 दिनों के भीतर अपनी याचिका को संशोधित करे।