फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ती ने साधा निशाना, बोले- पहले मांगने वाले दें अपना हिसाब

Mon, 12 Mar 2018 09:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि प्रदेश और देश में लगातार हो रही कांग्रेस की हार से सबक लेने के स्थान पर कांग्रेस ओछी हरकतें कर रही है। दूसरों पर सवाल उठाने से पहले कांग्रेस को अपनी कमियों को देखना चाहिए और अपने 60 साल का हिसाब देना चाहिए।

विज्ञापन


सत्ती रविवार को जिला भाजपा की कांग्रेस से हिसाब मांगो बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष बलवीर बग्गा ने की। पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा, हरिओम भनोट, प्रो. राम कुमार, जिला महामंत्री यशपाल राणा और महिला मोर्चा अध्यक्ष नर्मदा जसवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। 

सत्ती ने कहा कांग्रेस की नीति और नीयत में खोट नजर आ रहा है। भाजपा के सांसदों ने प्रदेश हित में काम किया है। अपने हलके में रहकर जनता के बीच विकास के कारवां को आगे बढ़ाया।
विज्ञापन


लोकसभा चुनावों में जनता के बीच जाकर सांसद और पार्टी किए गए कामों का ब्योरा देगी। कहा कि हमसे हिसाब मांगने से पहले कांग्रेस अपने सांसद और केंद्र में मंत्री रहे वीरभद्र सिंह, आनंद शर्मा, प्रतिभा सिंह, विप्लव ठाकुर, चंद्र कुमार सहित अन्य सांसदों का हिसाब जनता को दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें