शिमला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरोग का वार्षिक परीक्षा का परिणाम वीरवार घोषित किया गया। एलकेजी से पांचवीं कक्षा और छठी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के परिणाम निकाले गए। कक्षा पहली से पांचवीं तक के परिणाम विद्यालय के सीएचटी प्रेम शर्मा ने घोषित किए गए। इसमें जिन विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं उन्हें 500 रुपये प्रति बच्चा पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन
आठवीं कक्षा में प्रथम पांच स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को फ्रेंड स्कॉलरशिप योजना के तहत 5000 रुपये प्रति विद्यार्थी दिए गए। इस वर्ष यह स्कॉलरशिप दिव्या, इशिता, विवेक, आदर्श और ऋद्धिमा को प्रदान की गई। प्रधानाचार्य सारिका आहूजा ने कहा कि विद्यालय निरंतर विकास की ओर अग्रसर है और शिक्षक विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं। इस पहल से छात्रों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और उत्कृष्ट प्रदर्शन को प्रोत्साहन मिलेगा। संवाद