सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी ने छह संकायों के दूसरे और चौथे समेस्टर की परिक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इनमें एमए इतिहास, एमबीए, एमएससी बॉटनी, केमिस्ट्री, फिजिक्स, एमएससी जूलॉजी के परीक्षा परिणाम शामिल हैं। तीन संकायों का परीक्षा परिणाम सौ प्रतिशत रहा है। इनमें एमएससी फिजिक्स, जूलॉजी और बॉटनी के चौथे सेमेस्टर का परिणाम सौ प्रतिशत रहा है। यह परीक्षाएं जून -जुलाई में संचालित की गई थी। छह संकायों की घोषित परिणामों में एमबीए दूसरे सेमेस्टर का परिणाम 83.36 प्रतिशत रहा, जिसमें जसप्रीत सिंह ने 629 अंक और कुमारी सिया ने 626 अंक लेकर प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एमबीए चौथे सेमेस्टर का 97.72 प्रतिशत रहा, जिसमें चंदन कपूर ने 619 अंक और पूजा देवी ने 599 अंक लेकर प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एमए इतिहास के दूसरे सेमेस्टर का परिणाम 66.66 प्रतिशत रहा। इसमें विकास ठाकुर ने 269 अंक और कोयला देवी ने 266 अंक लेकर प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया और चौथे सेमेस्टर का 92.59 प्रतिशत रहा, जिसमें निशा देवी एवं शिवानी ने 207 अंकों के साथ तथा निशा कुमारी ने 205 अंक लेकर प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एमएसी फिजिक्स के दूसरे सेमेस्टर का परिणाम 44.82 प्रतिशत रहा जिसमें प्रतिभा शर्मा ने 391 अंक और श्रुति चौहान ने 380 अंक लेकर प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। चौथे सेमेस्टर का शत प्रतिशत रहा।