फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सरस्वती पैराडाइज स्कूल का बैंक खाता फ्रीज, कब्जे में लिया रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
एडीएम ज्योति राणा ने स्कूल का किया दौरा, अभिभावकों से की बात
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन ने सौंपा रिकॉर्ड, हिमांक मित्तल ने 24 जून तक रिकॉर्ड सौंपने के लिए मांगी मोहलत
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सरस्वती पैराडाइज इंटनेशनल स्कूल का रिकॉर्ड जिला प्रशासन ने कब्जे में ले लिया है। इसके साथ ही स्कूल का बैंक खाता भी फ्रीज कर दिया है। अब जिला प्रशासन की मंजूरी के बाद ही इसमें लेन देन हो पाएगा। स्कूल में पुलिस की तैनाती की गई है।
जिला प्रशासन की ओर से नियुक्त प्रशासक एडीएम प्रोटोकॉल ज्योति राणा ने सोमवार को स्कूल का दौरा किया। इस दौरान स्कूल प्रबंधन ने सारा रिकॉर्ड प्रशासक को सौंप दिया। हालांकि, कुछ रिकॉर्ड अभी स्कूल की गवर्निंग बॉडी के चेयरमैन रहे हिमांक मित्तल के पास है। मित्तल ने 24 जून दोपहर 2:00 बजे तक यह रिकॉर्ड प्रशासक के पास जमा करने का वक्त मांगा है। अब जिला प्रशासन स्कूल प्रबंधन की ओर से सौंपे रिकॉर्ड की जांच करेगा।
विज्ञापन

प्रशासक ने स्कूल के बाहर संकरी सड़क के किनारे होने वाली अवैध पार्किंग हटाने के भी निर्देश दिए हैं ताकि बच्चों को आवाजाही में परेशानी न हो। एडीएम प्रोटोकॉल ज्योति राणा ने सोमवार दोपहर के समय अभिभावकों से भी बात की। अभिभावकों ने कहा कि उन्हें सिर्फ बच्चों की सुरक्षा की चिंता है। स्कूल संचालिका हत्याकांड के बाद से अभिभावक दहशत में है। एडीएम ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यहां पुलिस की तैनाती जारी रहेगी।

एसपी को लिखा पत्र
एडीएम ने स्कूल में सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने के लिए एसपी को भी पत्र लिखा है। इसमें स्कूल समय खासकर सुबह और शाम के वक्त निगरानी कड़ी करने को कहा है। एडीएम ने कक्षाओं में जाकर बच्चों से भी बात की। शिक्षकों को निर्देश दिए कि वे बच्चों की पढ़ाई पहले की तरह जारी रखें। बच्चों की पढ़ाई में बाधा न पड़े, इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा।
विज्ञापन


13 जून को स्कूल परिसर में हुआ था गोलीकांड
13 जून को इस स्कूल के गेट पर दो हमलावर शूटरों ने स्कूल संचालिका मनीषा मित्तल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। दिनदहाड़े हुई वारदात के बाद से स्कूल में पुलिस की तैनाती की गई है। इस स्कूल में 800 से ज्यादा बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। पढ़ाई पहले की तरह जारी रहे, इसके लिए जिला प्रशासन ने एडीएम ज्योति राणा को छह महीने के लिए स्कूल का प्रशासक नियुक्त किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें