फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा: अनेंदर बोले- एमएसपी पर बैठक में प्रमुखता से उठेंगे हिमाचल के मुद्दे

Thu, 09 Dec 2021 09:24 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक अनेंदर सिंह नॉटी ने कहा है कि एमएसपी पर भारत सरकार के साथ होने वाली बैठक में हिमाचल के मुद्दे प्रमुखता से उठाए जाएंगे। केंद्र सरकार की ओर से भेजी गई चिट्ठी में किसानों पर आंदोलन के दौरान किए गए मुकद्दमों को वापिस लेने पर हिमाचल सरकार की सहमति हिमाचल संयुक्त किसान मोर्चा की बड़ी उपलब्धि है। 
विज्ञापन
प्रदेश संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक अनेंदर सिंह नॉटी(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत सरकार की ओर से संयुक्त किसान मोर्चा की मांगों को मानने से संबंधित आधिकारिक पत्र जारी होने के बाद किसान आंदोलन स्थगित कर दिया गया है लेकिन हिमाचल के किसानों को फल, सब्जियों सहित अन्य फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलवाने की लड़ाई जारी रहेगी। हिमाचल प्रदेश संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक अनेंदर सिंह नॉटी ने कहा है कि एमएसपी पर भारत सरकार के साथ होने वाली बैठक में हिमाचल के मुद्दे प्रमुखता से उठाए जाएंगे। केंद्र सरकार की ओर से भेजी गई चिट्ठी में किसानों पर आंदोलन के दौरान किए गए मुकद्दमों को वापिस लेने पर हिमाचल सरकार की सहमति हिमाचल संयुक्त किसान मोर्चा की बड़ी उपलब्धि है।

विज्ञापन


नॉटी ने बताया कि 4 दिसंबर को दिल्ली में हुई केंद्रीय कमेटी की बैठक के दौरान सरकार को भेजे जाने वाले प्रस्ताव में हिमाचल के फलों, सब्जियों सहित अन्य फ सलों को भी न्यूनतम समर्थन मूल्य के दायरे में लाने की मांग को शामिल कर ऑन रिकॉर्ड एजेंडे में दर्ज करवाया गया है। हिमाचल की मक्की की सरकारी खरीद एमएसपी पर होना लगभग तय है। इसके अतिरिक्त सेब, टमाटर अदरक, आलू, लहसुन के लिए भी सरकारी नीति बनाकर किसानों को लाभ मिले इस पर चर्चा होगी। संयुक्त किसान मोर्चा ने खाद की कीमतों में की गई भारी भरकम बढ़ोतरी पर चिंता जताई है और इसे तुरंत कम करने की सरकार से मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें