फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त कर्मचारी महासंघ: वीरेंद्र चौहान बोले- कुछ जय चंदों की बातों में आ रहे मुख्यमंत्री

Sat, 19 Mar 2022 07:15 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

शनिवार को पत्रकार वार्ता करते हुए वीरेंद्र चौहान ने कहा कि तबादलों से शिक्षक और कर्मचारी डरने वाले नहीं है। राज्य सरकार कर्मचारियों की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि अपने हकों के लिए कर्मचारी संघर्षरत रहेंगे। कर्मचारी हित में लगातार आवाज उठाई जाएगी। 
विज्ञापन
संयुक्त कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश संयुक्त कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री कुछ जय चंदों की बातों में आ रहे हैं। इससे सरकार को नुकसान उठाना पड़ेगा। शनिवार को रिज मैदान पर पत्रकार वार्ता करते हुए वीरेंद्र चौहान ने कहा कि तबादलों से शिक्षक और कर्मचारी डरने वाले नहीं है। राज्य सरकार कर्मचारियों की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि अपने हकों के लिए कर्मचारी संघर्षरत रहेंगे। कर्मचारी हित में लगातार आवाज उठाई जाएगी। 

विज्ञापन


संशोधित वेतनमान और पुरानी पेंशन बहाली के प्रदर्शनों में शामिल होने के बाद चंबा जिला के चांजू स्कूल के लिए स्थानांतरित किए गए महासंघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है। आवाज उठाने वालों को सरकार तबादलों का तोहफा दे रही है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी नगर निगम शिमला व विधानसभा चुनावों में इसका मुंह तोड़ जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि सरकार विधायकों के भत्ते बढ़ा रही है और हमें धमका रही है। वेतन आयोग पर चली आ रही विसंगतियों को दूर करने के लिए महासंघ का गठन किया गया है। सरकार ने दस पदाधिकारियों के तबादले कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें