फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजौली से ढली के बीच आसान होगी आवाजाही

विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात जाम खत्म करने के लिए स्मार्ट सिटी से बनाया 70 करोड़ का मेगा प्लान
विज्ञापन

दो किमी लंबी सड़क कई जगह होगी चौड़ी, डबललेन टनल के साथ बनेंगे दो ओवरब्रिज
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के दो बड़े उपनगरों संजौली से ढली बाजार के बीच अब आवाजाही आसान होगी। इन दोनों उपनगरों के बीच लगने वाले यातायात जाम को खत्म करने के लिए करीब 70 करोड़ का स्मार्ट प्लान तैयार किया है।
स्मार्ट सिटी मिशन के तहत इस मेगा प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो चुका है। दोनों उपनगरों के बीच के करीब दो किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग पर आवाजाही आसान करने के लिए नई डबल लेन टनल तो बनेगी ही साथ ही सभी तंग मोड़ भी खत्म कर सड़क तीन से चार मीटर तक चौड़ी की जाएगी। काम पूरा होने के बाद लोग पांच से सात मिनट के भीतर ही संजौली से ढली पहुंच सकेंगे। अभी जाम के चलते यह सफर आधे घंटे में भी पूरा नहीं हो पाता।
विज्ञापन

सड़क चौड़ा करने के ज्यादातर काम इस साल पूरे होंगे। टनल निर्माण समेत बाकी प्रोेजेक्टों का काम अगले डेढ़ साल में पूरा करने का टारगेट है। शिमला आने वाले सैलानी कुफरी, नारकंडा जाने के लिए इसी रूट से रवाना होते हैं लेकिन जाम में काफी समय बर्बाद हो जाता है। अपर शिमला के लोग भी आईजीएमसी या शिमला आने के लिए इस मार्ग से आते हैं। अब इन्हें आवाजाही करने में आसानी होगी।
फुटपाथ समेत दो ओवरब्रिज बनेंगे
संजौली बाजार और ढली बाजार के बीच लोगों की पैदल आवाजाही काफी ज्यादा रहती है। इनके लिए स्मार्ट फुटपाथ तो बनेगा ही साथ ही अम्रुत मिशन से दो ओवरब्रिज भी बन रहे हैं। पहले ओवरब्रिज का संजौली चौक पर काम भी शुरू हो गया है। यह वाई आकार का ब्रिज होगा जो संजौली बाजार को आईजीएमसी सड़क और छोटा शिमला सड़क से जोड़ेगा। दूसरा ओवरब्रिज जनजातीय भवन के पास बनेगा जो सब्जी मंडी को इंद्रनगर से जोड़ेगा। दोनों जगह लोगों को वाहनों के बीच सड़क पार नहीं करनी पड़ेगी। ढली टनल से ढली बाजार तक एनएच के किनारे स्मार्ट फुटपाथ भी बनाया जा रहा है। सड़क किनारे 2.13 करोड़ से ड्रेन भी बनेगी।
विज्ञापन

जनता को मिलेगी सुविधा : महाप्रबंधक
प्रोजेक्ट का काम कई महकमे मिलकर कर रहे हैं। कई जगह काम शुरू भी हो चुका है। उम्मीद है कि अगले एक साल में ज्यादातर काम निपटा लिए जाएंगे। दोनों उपनगरों में जाम तो खत्म होगा ही, पैदल चलने वालों को भी सुरक्षित फुटपाथ मिल सकेगा।
-नितिन गर्ग, महाप्रबंधक, स्मार्ट सिटी मिशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें