फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: रसोत्सव में संजौली कॉलेज ने जीती ओवरआल ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने सम्मानित किए विजेता, वाद-विवाद प्रतियोगिता में मेधावी और नुपूर रहीं प्रथम
विज्ञापन


भाषण प्रतियोगिता में निकिता धीमान रहीं प्रथम
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजकीय कन्या महाविद्यालय (आरकेएमवी) शिमला में शनिवार को रसोत्सव-2025 का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक और शैक्षणिक प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाई।

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस संजौली कॉलेज को ओवरआल विजेता घोषित किया गया। इस अंतर महाविद्यालय रसोत्सव के समापन समारोह में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और विजेताओं को स्मृति चिह्न तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता है। उन्होंने सभी युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान किया और विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। आरकेएमवी की प्राचार्य डाॅ. अनुरिता सक्सेना ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में शिक्षा निदेशक डाॅ. अमरजीत कुमार शर्मा और एसजेवीएन के निदेशक अजय कुमार शर्मा ने भी शिरकत की है। रसोत्सव में राजधानी और इसके आसपास के नौ कॉलेजों के 317 छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में सेंट बीड्स कॉलेज की मेधावी और नुपूर ने पहला, संजौली की स्वप्निल और दिव्यांश ने दूसरा, सोलन डिग्री कॉलेज के पारुल और साहिल ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में संजौली कॉलेज की निकिता धीमान ने पहला, राजीव गांधी महाविद्यालय की मिशल ने दूसरा और सेंट बीड्स कॉलेज की तपस्या और आरकेएमवी की दृष्टि ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।
ऑन स्पॉट पेंटिंग स्पर्धा में सोलन कॉलेज के विनीत कश्यप ने पहला, आरकेएमवी की नवांग ने दूसरा और जवाहर लाल नेहरू फाइन आर्ट कॉलेज की गरिमा ने तीसरा स्थान पाया। रंगोली प्रतियोगिता में सोलन कॉलेज की सिधिका राज ने पहला, संजौली के वंशज ने दूसरा और राजीव गांधी महाविद्यालय चौड़ा मैदान की मनीषा ने तीसरा पुरस्कार पाया। फोटोग्राफी में फाइन आर्ट कॉलेज की सर्वजोत, संजौली के अनमोल शर्मा और ध्रुव ठाकुर ने क्रमश : पहला दूसरा और तीसरा स्थान पाया। रील बनाने की स्पर्धा में संजौली कॉलेज, जवाहर लाल नेहरू फाइन आर्ट कॉलेज और आरकेएमवी की टीम ने पहला दूसरा और तीसरा स्थान पाया।



निबंध लेखन में आरकेएमवी की कृतिका प्रथम
निबंध लेखन प्रतियोगिता में आरकेएमवी की कृतिका वर्मा प्रथम रही। संजौली की मुस्कान और सेंट बीड्स की नव्या ने दूसरा और कंडाघाट कॉलेज की अमिता भारद्वाज ने तीसरा स्थान पाया। एकल गायन में फाइन आर्ट कॉलेज के वंश भारद्वाज प्रथम और आरकेएमवी की पूजा तथा संजौली की कनिका ने दूसरा, सोलन कॉलेज के अभिषेक शर्मा ने तीसरा पुरस्कार पाया। एकल लोक गायन में आरकेएमवी की मुस्कान और राजीव गांधी महाविद्यालय चौड़ा मैदान के भास्कर कपिल ने पहला, संजौली के राहुल चौहान ने दूसरा और ठियोग कॉलेज के पीयूष और सोलन के साहिल ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन



समूह लोक गायन में संजौली और सोलन कॉलेज प्रथम

समूह लोक गायन प्रतियोगिता में संजौली और सोलन कॉलेज पहले, राजीव गांधी कोटशेरा और आरकेएवमी दूसरे जबकि जवाहर लाल नेहरू फाइन आर्ट कॉलेज ने तीसरा स्थान पाया। सोलो बॉलीवुड डांस प्रतियोगिता में सेंट बीड्स की शिवांशी कटोच विजेता रहीं। संजौली की स्पंदन घाले दूसरे और फाइन आर्ट कॉलेज के लक्की तीसरे स्थान पर रहे। सोलो सेमी क्लासिकल डांस में आरकेएमवी की सिमरन प्रथम, सेंट बीड्स की अंशुल शर्मा दूसरे और फाइन आर्ट कॉलेज की एकता तीसरे स्थान पर रहीं। बॉलीवुड समूह नृत्य में आकेएमवी प्रथम, जवाहर लाल नेहरू फाइन आर्ट और संजौली कॉलेज दूसरे, सेंट बीड्स कॉलेज तीसरे स्थान पर रहा। सामूहिक लोक नृत्य में आरकेएवी प्रथम, सेंट बीड्स द्वितीय और संजौली कॉलेज तृतीय स्थान पर रहा। नुक्कड़ नाटक स्पर्धा में राजीव गांधी महाविद्यालय कोटशेरा कॉलेज प्रथम रहा। कॉलेज की टीम ने अंधेरे में उजाले की ओर नाटक का मंचन किया, जिसका निर्देशन शिक्षिका डा. स्नेह ने किया था। संजौली कॉलेज दूसरे और आरकेएमवी तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें