हिल्सक्वीन पहुंचे बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर और पुलकित सम्राट जब आमने सामने आए तो नजारा देखने वाला था। फिल्म ‘सनम रे’ की यूनिट कल्पा में शूटिंग पूरी करने के बाद बचे हुए फिल्म के शॉट्स फिल्माने के लिए एक बार फिर हिल्सक्वीन पहुंच गई है। वीरवार को वुडविला पैलेस में सारा दिन शूटिंग का दौर जारी रहा।
वुडविला पैलेस में मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर और फिल्म में मुख्य किरदार में नजर आने वाले पुलकित सम्राट पर शॉट्स फिल्माए गए। शूटिंग के दौरान ऋषि कपूर और पुलकित सम्राट गले मिलते नजर आ रहे हैं। इससे पहले भी शहर के पुराने स्कूलों में एक माने जाने वाले चेल्सी स्कूल में फिल्म के महत्वपूर्ण अंश फिल्माए गए हैं।