फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: हिमाचल में बनीं 45 दवाओं समेत 186 के सैंपल फेल, कंपनियों को नोटिस जारी, स्टॉक वापस मंगवाया

Sat, 21 Jun 2025 09:55 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन/बद्दी

सार

जून में आए ड्रग अलर्ट में सोलन जिले की 33, सिरमौर की 9 और ऊना जिले की तीन दवा कंपनियाें के सैंपल फेल हुए हैं।
विज्ञापन
दवाएं - फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में बनी 45 दवाओं समेत देश में बनीं 186 दवाइयों के सैंपल फेल हो गए हैं। जून में आए ड्रग अलर्ट में सोलन जिले की 33, सिरमौर की नाै और ऊना जिले की तीन दवा कंपनियों के सैंपल फेल हुए हैं। इनमें पेट के कीड़े मारने वाली दवा, सीने में जलन मिटाने वाला इंजेक्शन, बुखार में संक्रमण खत्म करने वाली दवा, गैस्ट्रिक के दौरान लगने वाला इंजेक्शन व बैक्टीरिया खत्म करने वाली दवाएं शामिल हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: HP Govt Jobs: स्वास्थ्य संस्थानों में तैनात होंगे 1,000 रोगी मित्र, प्रारूप तैयार करने में जुटा विभाग

Trending Videos

बद्दी की कंपनी के एक साथ दो सैंपल फेल हुए हैं। इनमें उच्च रक्तचाप पर लगने वाला टीका टेल्मीसार्टन शामिल हैं। कालाअंब की डच फॉर्मूलेशन कंपनी की तीन दवाओं के फेल सैंपलों में संक्रमण की ऑफ्लोक्सिन, छाती के संक्रमण की एजिथ्रोमाइसिन शामिल हैं।
विज्ञापन

नालागढ़ की पैराडॉक्स फार्मास्यूटिकल के 4 सैंपल फेल हुए हैं। एजिथ्रोमाइसिन के दो, अमॉक्सिलिन का एक, गैस्ट्रिक का एक सैंपल मानकों पर खरा नहीं उतरा। बद्दी की मेडिपोल फार्मास्यूटिकल की दर्द निवारक दवा ब्रूफिन व आयरन का सिरप शामिल है। राज्य दवा नियंत्रक मनीष कपूर ने कहा कि कंपनियों को नोटिस जारी कर स्टॉक वापस मंगवाएंगे। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें