फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा रामदेव की पतंजलि दुकानों पर फिर छापेमारी

Mon, 08 Feb 2016 10:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के हमीरपुर के साथ लगते कस्बा टिक्कर में स्वास्थ्य विभाग ने एक दुकान से खाद्य पदार्थों के तीन सैंपल भरे हैं। सैंपल पतंजलि दुकान से भरे गए हैं। तीनों सैंपल जांच के लिए कंडाघाट प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन


इससे पहले नादौन स्थित पतंजलि की दुकान से भी खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे जा चुके हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. दीपक राज ने औचक निरीक्षण के दौरान टिक्कर स्थित पतंजलि की दुकान में खाद्य वस्तुओं को जांचा।

उसके बाद तीन सैंपल भरे हैं। सैंपल देसी घी, दलिया और चावल के भरे हैं। इन्हें जांच के लिए कंडाघाट प्रयोगशाला भेज दिया गया है। सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही विभाग संबंधित डिस्ट्रीब्यूटर पर आगामी कार्रवाई अमल में लाएगा।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इससे पहले नादौन में स्थित एक अन्य पतंजलि की दुकान से तीन सैंपल भरे हैं। ये सैंपल बिस्कुट, देसी घी और तेल के लिए गए हैं। इन तीनों सैंपलों को भी जांच के लिए कंडाघाट प्रयोगशाला भेजा गया है।

इनकी रिपोर्ट अभी तक विभाग के पास नहीं पहुंची है। विभाग का दावा है कि जल्द ही जिलेभर के अन्य खाद्य पदार्थ स्टोर और गोदामों का भी निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान संदेहास्पद खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे जाएंगे।

टिक्कर से भरे सैंपल
लोगों के स्वास्थ्य से किसी भी कीमत में खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। टिक्कर में स्थित दुकान से तीन सैंपल भरे गए हैं। इन्हें जांच के लिए कंडाघाट लैब भेज दिया गया है।-डॉ. दीपक राज, खाद्य सुरक्षा अधिकारी
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें