फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला में बढ़ने वाला है जलसंकट, नहीं कोई तैयारी

Mon, 08 Feb 2016 10:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
अश्वनी खड्ड परियोजना से पानी की सप्लाई बंद होने के बाद नगर निगम शहर में एक दिन छोड़कर लोगों को पानी दे रहा है। स्कूल खुलने के बाद शहर में पानी की खपत बढ़ जाएगी। डिमांड के अनुसार पानी का इंतजाम कैसे होगा, इसे लेकर अभी तक कोई तैयारी नहीं है। नगर निगम का कहना है कि शहर की मांग के अनुरूप आईपीएच को अतिरिक्त पानी की सप्लाई के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


शहर के लिए अतिरिक्त पानी का बंदोबस्त कैसे होगा, इसे लेकर आईपीएच के अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। आने वाले दिनों में शहर के लोगों को भीषण जल संकट का सामना करना पड़ सकता है। शहर में पीलिया फैलने के बाद से अश्वनी खड्ड परियोजना से पानी की सप्लाई बंद कर दी गई है। अश्वनी खड्ड परियोजना से शहर को करीब 8 एमएलडी पानी की सप्लाई होती थी।

आईपीएच ने गिरि परियोजना से पानी की सप्लाई बढ़ाई है लेकिन आने वाले दिनों के लिए नाकाफी है। इन दिनों आईपीएच शहर को 32 ये 35 एमएलडी पानी की सप्लाई कर रहा है, जबकि शहर की डिमांड 42 एमएलडी है। स्कूल खुलने के बाद शहर में पानी की डिमांड और अधिक बढ़ने की संभावना है। टूरिस्ट सीजन के दौरान शहर को रोजाना 48 एमएलडी तक पानी की जरूरत रहेगी। ऐसे में शहर को अतिरिक्त पानी कहां से मुहैया करवाया जाएगा इसका जवाब किसी के पास नहीं है।
विज्ञापन


नवबहार में पानी की पाइप फटी, सप्लाई ठप
शहर को पानी की सप्लाई करने वाली मुख्य पाइपलाइन शनिवार रात संजौली के पास फट गई। इस कारण रविवार को शहर में पानी की आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई। छोटा शिमला के अलावा खलीणी, कनलोग और साथ लगते क्षेत्रों में रविवार को पानी की सप्लाई नहीं दी गई। तीसरे दिन पानी की सप्लाई न मिलने के कारण शहर के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। संजौली से छोटा शिमला को पानी की सप्लाई करने वाली मेन लाइन शनिवार रात संजौली में कामर्शियल पार्किंग के पास फट गई।

लीकेज के कारण छोटा शिमला के लिए पानी की सप्लाई बंद कर रविवार सुबह मरम्मत कार्य शुरू किया गया। लीकेज तलाशने के लिए जेसीबी मशीन की मदद से खुदाई की गई। क्षतिग्रस्त पाइप को बदलने का काम देर शाम तक जारी रहा। छोटा शिमला को पानी की सप्लाई न होने के कारण छोटा शिमला, ब्रॉकहास्ट, बीसीएस, खलीणी, ग्रीनपार्क, कनलोग, शिवपुरी, न्यू लैंड इस्टेट, बैम्लोई सहित साथ लगते इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं हो पाई। निगम आयुक्त पंकज राय ने बताया कि लीकेज की सूचना मिलते ही लाइन दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया गया था। लाइन दुरुस्त होते ही प्रभावित क्षेत्र में पानी की सप्लाई दे दी जाएगीष। नगर निगम के कर्मचारी रविवार को भारी बर्फबारी के बावजूद लाइन दुरुस्त करने में जुटे रहे।

आईपीएच अतिरिक्त पानी का बंदोबस्त करे
नगर निगम के महापौर संजय चौहान का कहना है कि पीलिया फैलने के बाद अश्वनी खड्ड के पानी की शहर के लिए सप्लाई रोक दी गई है। आईपीएच को शहर के लिए अतिरिक्त पानी का बंदोबस्त करने के लिए कहा गया है। पानी उपलब्ध करवाना आईपीएच का काम है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें