संबित ने नई दिल्ली में प्रेसवार्ता में कहा कि कांग्रेस ने वादा किया था कि 300 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे, पर कुछ नहीं हुआ, उल्टा जो मुफ्त 125 यूनिट जयराम ठाकुर की सरकार दे रही थी, उसे भी रोक दिया गया।
भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आते ही पांच लाख युवाओं को रोजगार देने की पहली कैबिनेट बैठक में घोषणा की गई थी। पर कई बैठकें हो गईं, फिर भी अब तक कुछ नहीं हुआ। प्रियंका वाड्रा ने घोषणा की थी कि 22 लाख महिलाओं को 1500 रुपये मुआवजा देंगे, पर कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर सरकार ने महिलाओं को 1150 और 1350 रुपये पेंशन को बढ़ाकर 1500 कर दिया था। संबित ने नई दिल्ली में प्रेसवार्ता में कहा कि कांग्रेस ने वादा किया था कि 300 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे, पर कुछ नहीं हुआ, उल्टा जो मुफ्त 125 यूनिट जयराम ठाकुर की सरकार दे रही थी, उसे भी रोक दिया गया।
विज्ञापन
युवाओं के लिए 680 करोड़ रुपये का स्टार्टअप फंड शुरू करने की घोषणा भी की गई थी, मगर उसका अंजाम कुछ नहीं हुआ। संबित पात्रा ने कहा कि प्रियंका और राहुल गांधी ने कहा था कि हिमाचल में मोबाइल क्लीनिक से हर गांव में वे मुफ्त इलाज पहुंचाएंगे, मगर अंजाम कुछ नहीं हुआ। पशुपालकों से हर दिन 10 लीटर दूध खरीदेंगे यह कांग्रेस ने घोषणा पत्र में कहा था, परंतु कुछ नहीं हुआ। युवाओं ने अनुरोध किया, ट्विटर पर हैशटैग चलाए, मगर कुछ नहीं हुआ। कांग्रेस ने वादा किया कि दो रुपये किलो गोबर खरीदा जाएगा, ये जो लोग गोवंश के खिलाफ थे दबाव में आकर बोले थे। दूध खरीदेंगे, गोबर खरीदेंगे। उसका भी कुछ नहीं हुआ।