फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हौसले को सलाम: दिव्यांग विनोद ने एक ही हाथ से लिख दी सफलता की इबारत

Thu, 06 Jan 2022 07:00 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)

सार

दिव्यांगता और आर्थिक रूप से कमजोर होने के बाद भी विनोद कुमार ने अपनी लगन और हौसलों की बदौलत एक महीने में एचआरटीसी में लेजर कीपर, वन विभाग में अकाउंटेंट और एचआरटीसी में स्टोर कीपर की परीक्षा पास की। गांव  विनोद कुमार की सफलता से खुशी का माहौल है।
 
विज्ञापन
दिव्यांग विनोद कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 एक हाथ की अंगुलियां न होने के बावजूद हिमाचल प्रदेश के सिरमौर के शिलाई के विनोद कुमार ने सफलता की इबारत लिख दी। कलोग गांव के युवा जन्म से एक हाथ से अक्षम हैं। विनोद ने एक महीने में तीन-तीन सरकारी नौकरी की परीक्षाएं पास की हैं। विनोद के एक हाथ की जन्म से ही अंगुलियां नहीं हैं। हाथ के काम न करने बाद भी उन्होंने टाइपिंग टेस्ट उत्तीर्ण किए। प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने विभिन्न पोस्ट कोड में ली गई परीक्षाओं के अंतिम परिणाम घोषित किए हैं। 

विज्ञापन


इसमें दिव्यांग विनोद ने तीन परीक्षाएं पास कर अपने गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विनोद कुमार के घर के हालात भी कुछ अच्छे नहीं हैं। विनोद कुमार के पिता केदार सिंह मिस्त्री का कार्य करते हैं, जबकि माता शिवी देवी गृहिणी हैं। दिव्यांगता और आर्थिक रूप से कमजोर होने के बाद भी विनोद कुमार ने अपनी लगन और हौसलों की बदौलत एक महीने में एचआरटीसी में लेजर कीपर, वन विभाग में अकाउंटेंट और एचआरटीसी में स्टोर कीपर की परीक्षा पास की। गांव  विनोद कुमार की सफलता से खुशी का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें