फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग के बीच लुलिया के लिए बेचैन हो उठे सलमान, फोन पर की बात

Sun, 25 Sep 2016 10:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पतलीकूहल (कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन
रोमानिया में शनिवार दोपहर दो बजे के आसपास आए भयंकर भूकंप से मनाली में शूटिंग कर रहे सुल्तान सलमान खान भी हिल गए। उन्होंने अपनी महिला मित्र लुलिया बैंतूर के बारे में जानकारी जुटाई और विभिन्न सीन फिल्माए।
विज्ञापन


घटना से कुछ देर पहले ही वे रायसन स्थित शूटिंग स्थल पर पहुंचे थे। इतने में भूकंप की सूचना से बेचैन हो उठे। लिहाजा, सलमान खान ने फोन पर रोमानिया निवासी अपनी महिला मित्र लुलिया बैंतूर के बारे में जानकारी जुटानी चाही, लेकिन फोन न मिलने से सलमान सेट पर ही बेचैनी में इधर-उधर घूमते रहे।

करीब आधे घंटे बाद फोन पर लुलिया से बात होने के तथा उसके सकुशल होने का पता चलते ही सलमान के बेचैन दिल को करार मिला। स्थानीय फिल्म कोआर्डिनेटर अनिल कायस्था ने बताया है कि सलमान खान को इस कायनात की हर चीज से लगाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात के समय सलमान पर फिल्माए गए ये सीन

कहीं कुछ घटना घटती है तो सलमान अपने स्तर पर हर चीज को ठीक करने का पूरा प्रयास करते हैं। सलमान और सोहेल के अलावा कुछ अन्य फौजियों पर वर्दी में कुछ सीन फिल्माए गए। रात के समय सलमान पर चीन से वापसी के सीन फिल्माने की तैयारी जोरों पर है

 इसके सलमान को कुछ लंबे डायलाग दिए गए हैं। फिल्म के सह निर्देशक नीलेश जादव ने बताया कि चीन से लौटने का सीन बजरंगी भाईजान फिल्म के अंतिम सीन की तरह काफी भावुक हैं। लिहाजा, संडे को यह सीन फिल्माया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें