फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली की सड़कों पर सलमान की बाइक रेस, सब पर पड़े भारी

Tue, 27 Sep 2016 01:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पतलीकूहल (कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड स्टार सलमान खान पिछले दो दिन से होटल से सेट तक मोटरसाइकिल पर आवागमन कर रहे हैं। रविवार और सोमवार को सलमान पतलीकूहल स्थित स्पेन रिजॉर्ट से लेकर रायसन तक बुलेट मोटरसाइकिल पर गए।
विज्ञापन


पतलीकूहल में जाम लगने पर कुछ देर वहां रुके। इस दौरान उन्होंने प्रशंसकों के साथ फोटो भी खिंचवाए। इतना ही नहीं, कुछ नवयुवक तो सलमान के साथ रोड पर राइडिंग करने को अपना बाइक निकालकर उनके साथ रायसन तक गए।

कई जगह तो युवकों ने सलमान के साथ रेस भी लगाई। मुंबई में पले-बढ़े सलमान मनाली की सर्पीली सड़कों पर भी यहां के नवयुवकों पर भारी पड़े। सलमान ने बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चला रहे युवकों को नियमों का हवाला देते हुए हेलमेट लगाकर दोपहिया चलाने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलमान ने खुद भी हेल्मेट पहनकर चलाया बाइक

सलमान स्वयं भी हेलमेट लगाकर मोटरसाइकिल चला रहे हैं। बताया जा रहा है कि सलमान मनाली के नैसर्गिक सौंदर्य को देख काफी प्रभावित हैं। लिहाजा, उन्होंने कश्मीर के अलावा स्विटजरलैंड की बर्फ पर शूट करने के सीन भी दिसंबर और जनवरी में होने वाली बर्फबारी के दौरान मनाली में ही फिल्माने का निर्णय लिया है।

स्थानीय फिल्म को-आर्डिनेटर अनिल कायस्था ने बताया कि सलमान ने मनाली को कुदरत का बनाया रेडिमेड सेट कहा है। सोमवार को सलमान खान पर नदी पार कर हिंदोस्तान पहुंचने के सीन फिल्माए गए। चार शॉट के बाद यह सीन ओके हुआ है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें