फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम वीरभद्र के बीमा एजेंट की पेशी के लिए वारंट जारी

Tue, 27 Sep 2016 01:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बीमा एजेंट आनंद सिंह चौहान की पेशी के लिए विशेष सीबीआई अदालत ने सोमवार को प्रोडक्शन वारंट जारी कर दिया। तिहाड़ जेल में बंद चौहान को बीमारी के चलते कोर्ट में पेश नहीं किया गया।
विज्ञापन


कोर्ट ने इसके बाद उसकी पेशी के लिए वारंट जारी कर दिया। पटियाला हाउस कोर्ट स्थित विशेष सीबीआई जज विनोद कुमार के समक्ष सोमवार को मनी लॉंड्रिंग मामले में आरोपी आनंद सिंह चौहान पेश नहीं किया गया।

तिहाड़ जेल अधिकारियों की ओर से कोर्ट को बताया गया कि चौहान की तबीयत खराब है और उसे कोर्ट में पेश नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने चौहान को 19 अक्तूबर को पेश करने के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी किया है। अगली तारीख पर बचाव पक्ष को चार्जशीट के साथ पेश किए गए दस्तावेज पर अपना पक्ष कोर्ट में रखना है। ईडी इस मामले में छह सितंबर को चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट ने कहा मामले पर है सुनवाई का पूरा अधिकार

विशेष सीबीआई अदालत ने ईडी की चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए कहा था कि उसे इस मामले की सुनवाई का पूरा अधिकार है। बचाव पक्ष ने कोर्ट के क्षेत्राधिकार पर सवाल उठाया था। कोर्ट ने इस दलील को खारिज कर दिया था। एजेंसी ने चौहान को चंडीगढ़ से आठ जुलाई 2016 को गिरफ्तार किया था।

प्रवर्तन निदेशालय ने तीन हजार पन्नों की चार्जशीट मनी लांड्रिंग प्रीवेंशन एक्ट (पीएमएलए) के तहत चार्जशीट दाखिल की है। एजेंसी का आरोप है कि चौहान ने वीरभद्र सिंह से करीब 5.14 करोड़ रुपये नगद लिया और पंजाब नेशनल बैंक में अपने खाते में जमा करवाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें