फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HRTC: हिमाचल पथ परिवहन निगम कर्मचारियों को दो माह के एरियर सहित तनख्वाह जारी

Wed, 01 Nov 2023 08:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

एचआरटीसी ने कर्मचारियों की तनख्वाह एक तारीख को जारी कर दी है। बड़ी बात यह है कि इन कर्मचारियों को अप्रैल और मई का एरियर भी साथ दिया गया है।
विज्ञापन
हिमाचल पथ परिवहन निगम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने कर्मचारियों की तनख्वाह एक तारीख को जारी कर दी है। बड़ी बात यह है कि इन कर्मचारियों को अप्रैल और मई का एरियर भी साथ दिया गया है। इससे पहले एचआरटीसी के कर्मचारी मासिक वेतन पहली तारीख को जारी करने को लेकर निगम प्रबंधन से गुहार लगाते रहे हैं। कोरोना के बाद यह पहली बार हुआ है कि कर्मचारियों को एक तारीख को वेतन दिया गया है। इससे एचआरटीसी में 12,000 कर्मचारी और 7,000 पेंशनरों को राहत मिली है। दिवाली से पहले वेतन और एरियर मिलने से कर्मचारियों में खुशी का माहाैल है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि प्रबंध निदेशक परिवहन (एमडी) रोहन ठाकुर ने कहा था कि परिवहन निगम के कर्मचारियों को जब तक मासिक वेतन नहीं मिल जाता, तब तक वह भी वेतन नहीं लेंगे। वहीं, परिवहन संयुक्त समन्वय समिति के पदाधिकारी भी वेतन और कर्मचारियों की अन्य मांगों को लेकर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से मिलते रहे हैं। अग्निहोत्री ने भी कर्मचारियों की हर मांग पूरा करने का आश्वासन दिया था। उन्होंने अधिकारियों को अन्य विभागों की तर्ज पर एक तारीख को तनख्वाह जारी करने के निर्देश दिए थे। संयुक्त समन्वय समिति के सचिव खेमेंद्र गुप्ता ने बताया कि इस बार कर्मचारी दिवाली खुशी-खुशी मना सकेंगे। सरकार ने एरियर के साथ वेतन जारी किया है। अब कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें