एसएफआई की कोटशेरा इकाई का 27वां सम्मेलन सोमवार को आयोजित किया गया। सम्मेलन में रूसा, फीस बढ़ोतरी तथा छात्र संघ चुनाव को लेकर प्रस्तावों पर विचार विमर्श किया गया।
सम्मेलन में 25 सदस्यीय कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। साहिल को अध्यक्ष, अखिल ठाकुर को सचिव, पंकज, मनीष और तुषार को उपाध्यक्ष तथा अखिल, हिमांशु और पप्पू शाह को सह सचिव चुना गया।
साहिल ने कहा कि संगठन और छात्र हित में वह अन्य प्रतिनिधियों के साथ मिलकर कार्य करेंगे।