फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के इन क्षेत्रों में बनेंगे एंबुलेंस मार्ग

Tue, 07 Oct 2014 03:40 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी के उपनगर टुटीकंडी और पांजड़ी में एंबुलेंस रोड बनाने तथा जंगली ग्राउंड को संवारने पर पांच लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन


स्थानीय विधायक सुरेश भारद्वाज ने बंगाली बगीचा में ढाई लाख और पांजड़ी में एंबुलेंस रोड बनाने के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की है।

टुटीकंडी में दशहरे के कार्यक्रम में पहुंचे विधायक ने जंगली ग्राउंड को संवारने और यहां लाइटें लगाने के लिए डेढ़ लाख देने की घोषणा की विधायक ने टुटीकंडी रेजीडेंट वेलफेयर सोसायटी को जंगली ग्राउंड संवारने का जिम्मा दिया।
विज्ञापन


सोसायटी के अध्यक्ष सुधीर चावला, वरिष्ठ उपप्रधान दयाल चौहान और उपप्रधान रमेश जोशी ने धनराशि देने के लिए विधायक सुरेश भारद्वाज का आभार जताया है। बताया कि विधायक निधि से यह धनराशि दी गई।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें