फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण विकास विभाग: 15 दिन में करवाना होगा पंजीकरण, वरना नहीं मिलेगा पदोन्नति

Fri, 30 Apr 2021 11:01 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश की सभी पंचायती राज संस्थाओं के कर्मचारियों ने मानव संपदा पोर्टल में अभी तक पंजीकरण नहीं करवाया है। ग्रामीण विकास विभाग के करीब 10 हजार अफसर और कर्मचारी पंजीकरण न कराने पर पदोन्नति के लिए विभागीय परीक्षा नहीं दे पाएंगे। विभाग ने सभी जिलों और ब्लाकों को वीरवार को लिखित फरमान भेज दिए हैं। इसमें कहा गया है कि पंचायती राज संस्थाओं के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का प्रदेश सरकार के पोर्टल मानव संपदा में पंजीकरण 15 दिन के भीतर कराया जाए।

विज्ञापन


राज्य सरकार के मानव संपदा पोर्टल में कर्मचारियों को पंजीकरण कराना अनिवार्य और तभी जाकर ये अघिकारी और कर्मचारी विभागीय परीक्षा दे पाएंगे। इस परीक्षा के बाद ही उनको पदोन्नति दी जा सकेगी। विभाग में एक्सईएन, सहायक अभियंता, इंजीनियर, लेखाकार, पंचायत सचिव और तकनीक सहायक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इनसे कहा गया है कि अपनी पूरी जानकारी  इस सरकारी पोर्टल में तुरंत उपलब्ध कराई जाए। राज्य के ग्रामीण विकास विभाग के अतिरिक्त निदेशक  केवल शर्मा ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के अधिकारियों और कर्मचारियों का पंजीकरण मानव संपदा पोर्टल में अनिवार्य कर दिया है। इसके लिए 15 दिन का समय दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें