फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: हिमाचल के कांगड़ा जिले की रूपाली सेना में बनीं लेफ्टिनेंट

Sun, 01 May 2022 09:28 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भवारना (कांगड़ा)

सार

रूपाली अब आईएनएचएस मुंबई में सेवाएं देंगी। रूपाली के पिता राजेश सूद मत्स्य विभाग से सेवानिवृत्त हुए हैं। माता सोनिका सूद स्वास्थ्य विभाग में घाड़ में कार्यरत हैं। 
विज्ञापन
कांगड़ा जिले की रूपाली सेना में बनीं लेफ्टिनेंट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के राजपुर की रूपाली सूद सेना में लेफ्टिनेंट बनी हैं। रूपाली ने 2017 में राष्ट्रीय स्तर की एनएमएस प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर पूर्वी कमांड अस्पताल कोलकाता से चार साल का प्रशिक्षण हासिल किया और स्थायी कमीशन प्राप्त किया। रूपाली अब आईएनएचएस मुंबई में सेवाएं देंगी। रूपाली के पिता राजेश सूद मत्स्य विभाग से सेवानिवृत्त हुए हैं। माता सोनिका सूद स्वास्थ्य विभाग में घाड़ में कार्यरत हैं।

विज्ञापन


छोटा भाई अर्पित सूद बंगलूरू में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। रूपाली की प्राथमिक शिक्षा शिवालिक स्कूल पंचरुखी और तीसरी से पांचवीं आधारशिला दैहन और छठी से बारहवीं नवोदय विद्यालय पपरोला में हुई। रूपाली ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों, दादा दिवंगत श्यामलाल, दादी शारदा सूद, नाना सुमेर चंद सूद, नानी कृष्णा सूद, माता पिता व रिश्तेदारों को दिया। रुपाली के ताया राकेश सूद के बेटे अंकित सूद भी बतौर मेजर सेना में सेवाएं दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें