विधानसभा में भोजन काल के बाद शुक्रवार को सुजानपुर टाउन हॉल को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर हंगामा हुआ। शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री आमने-सामने हो गए।
कुछ देर तक सदन का माहौल काफी गर्मा गया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल मंत्री और नेता प्रतिपक्ष को बैठने के लिए कहते रहे। दोनों नेताओं के बैठने के बाद विस अध्यक्ष ने व्यवस्था दी।
इसके बाद सदन का माहौल शांत हुआ। डॉ. बिंदल ने कहा कि विधायक और मंत्री से गुजारिश है कि वे सरकार और प्रतिनिधियों के फैसलों को अफसरों से लागू कराएं।
यह भी पढ़ें:
विधायकों की संपत्ति का ब्योरा विधानसभा के पोर्टल पर सार्वजनिक किया जाए: सुक्खू
विधायक राजेंद्र राणा ने मामला उठाया कि सुजानपुर के टाउन हॉल का शिलान्यास किया गया था। इसके लिए तत्कालीन सरकार ने 75 लाख रुपये की व्यवस्था भी की थी। इसके बाद भी टाउन हाल का निर्माण कार्य नहीं हो पाया।
इसके लिए जो अधिकारी दोषी हैं, उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी ने कहा कि जहां टाउन हॉल का शिलान्यास किया गया है, वह जमीन किसी और विभाग की है।
वार्ड नंबर चार सुजानपुर में तीन से छह कनाल जमीन देखी है। यह जमीन पशुपालन और अन्य विभाग की है। इनसे एनओसी लेने की प्रक्रिया चल रही है। यह जमीन ट्रांसफर होने के बाद टाउन हाल बनाया जाएगा।
इसके बाद जैसे ही मंत्री ने विधायक पर टिप्पणी की तो विपक्ष भड़क गया। इसके बाद अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस विधायक के खिलाफ अगर मंत्री ने गलत टिप्पणी की है तो उन शब्दों को विधानसभा के रिकॉर्ड से हटाया जाए।
यह भी पढ़ें:
इस घोटाले की जांच कराएगी सरकार, मंत्री ने विधानसभा में दी जानकारी