फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ruckus In Congress Meeting: मनाली में कांग्रेस की बैठक में हंगामा, नोकझोंक

Fri, 27 May 2022 07:09 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली

सार

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त और कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष के बीच कहासुनी का वीडियो वायरल हो गया है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष महेश मंच से अपने विचार रख रहे थे, लेकिन प्रदेश प्रभारी ने उन्हें बीच में टोक दिया। 
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी की बैठक में हंगामा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की विशेष बैठक मनाली में आंबेडकर भवन पतलीकूहल में हुई। इसमें जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। बैठक में विस चुनावों को लेकर रणनीति बनाई गई। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव एवं प्रदेश सह प्रभारी संजय दत्त और जिला अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर विशेष तौर पर उपस्थित रहे। सेवादल के एक नेता संबोधित कर रहे थे तो सह प्रभारी ने उन्हें रोक दिया। इससे नाराज होकर वह बैठक से चले गए। उनके साथ कुछ कार्यकर्ता भी निकल गए।

विज्ञापन


बैठक स्थल से बाहर काफी हंगामा हुआ। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त और कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष के बीच कहासुनी का वीडियो वायरल हो गया है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष महेश मंच से अपने विचार रख रहे थे, लेकिन प्रदेश प्रभारी ने उन्हें बीच में टोक दिया। इससे सेवादल कार्यकर्ता भड़क गए। हालांकि, वरिष्ठ नेताओं के बीच बचाव के बाद मामला सुलझा लिया गया। इस घटना को कैमरे में कैद कर रही महिला पत्रकार के साथ बदसलूकी की बात भी सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें