फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में भाग लेंगी रुचिका और कंगना

Tue, 30 May 2023 10:44 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

हमीरपुर जिले की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौरी की दो छात्राओं कंगना और रुचिका डोगरा का चयन राष्ट्यीय योगासन खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। 
विज्ञापन
रुचिका और कंगना - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौरी की दो छात्राओं कंगना और रुचिका डोगरा का चयन राष्ट्यीय योगासन खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। स्कूल प्रधानाचार्या सरिता दुबे ने कहा कि वर्ष 2022 में नालागढ़ सोलन में हुई राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता में दोनों छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके चलते छात्राओं का चयन राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता छह से 12 जून तक एनसीआर दिल्ली में होगी। इससे पूर्व पांच जून तक योगासन प्रशिक्षण शिविर शिमला में आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि दोनों छात्राएं शारीरिक शिक्षक शशि कुमार और सुरेंद्र कुमार के सानिध्य में योगाभ्यास करती हैं प्रधानाचार्या ने इस उपलक्ष्य पर दोनों छात्राओं और प्रशिक्षकों को शुभकामनाएं दी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें