फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकों के सशक्तीकरण को समर्पित है आरटीआई एक्ट : गुलेरिया

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश के राज्य सूचना आयुक्त एसएस गुलेरिया ने कहा कि सूचना का अधिकार अधिनियम (आरटीआई एक्ट) 2005 आम नागरिकों के सशक्तीकरण को समर्पित है। उन्होंने बुधवार को धर्मपुर में सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के प्रभावी कार्यान्वयन को लेकर विभिन्न विभागों के जनसूचना अधिकारियों के ज्ञानवर्धन के लिए आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में लोगों को उन सभी निर्णयों की जानकारी होनी चाहिए जिनसे उनका जीवन प्रभावित होता है। बताया कि आरटीआई को किस तरह से अच्छे एवं सरल तरीके से निपटाया जाए। सभी जनसूचना अधिकारी भाव और भावना से सद्भावनापूर्ण तरीके से कार्य करें। उन्होंने आरटीआई की महत्वपूर्ण धाराओं के बारे में उपस्थित अधिकारियों को बताया। कार्यशाला में एसडीएम सरकाघाट स्वाति डोगरा, डीएसपी धर्मपुर संजीव सूद, तहसीलदार धर्मपुर रमेश कुमार, नायब तहसीलदार धर्मपुर संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें