फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस की सीएम जयराम को सलाह: मंत्री-विधायकों को लोगों का सुख-दुख जानने भेजें

Thu, 20 May 2021 11:08 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांगड़ा

सार

सीएम जयराम की संघ के प्रांत प्रचारक संजय, सह प्रांत प्रचारक ओम प्रकाश, विभाग प्रचारक देवेंद्र और संगठन मंत्री पवन राणा के साथ बंद कमरे में करीब एक घंटा चर्चा हुई। बैठक में बढ़ रहे कोरोना के मामलों और उस पर सरकार के कामकाज को लेकर गहन चर्चा हुई। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविड महामारी को लेकर धर्मशाला में समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कांगड़ा के गुप्तगंगा के नजदीक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें मुख्यमंत्री को सलाह दी गई है कि वे अपने मंत्रियों और पार्टी विधायकों को जनता के बीच भेजें और जरूरतमंदों की मदद करें। सूत्रों के अनुसार संघ ने सीएम से साफ कहा कि कोरोना को लेकर जनता में भय का माहौल है और विश्वास हासिल करने के लिए मंत्रियों और विधायकों को जिम्मेदारियां सौंपें। सूत्र बताते हैं कि सीएम की संघ के प्रांत प्रचारक संजय, सह प्रांत प्रचारक ओम प्रकाश, विभाग प्रचारक देवेंद्र और संगठन मंत्री पवन राणा के साथ बंद कमरे में करीब एक घंटा चर्चा हुई।

विज्ञापन


बैठक में बढ़ रहे कोरोना के मामलों और उस पर सरकार के कामकाज को लेकर गहन चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि संघ ने सीएम को आगाह किया है कि कोरोना महामारी को लेकर सरकार अपने मंत्रियों और विधायकों को जमीनी स्तर पर उतारें, नहीं तो लोगों का सरकार के प्रति असंतोष बढे़गा। मंत्री, विधायक लोगों के घरों में जाकर उनकी मदद करें। उनसे उनकी समस्याएं पूछकर निवारण करें। सूत्र बताते हैं कि संघ ने कोरोना महामारी के दौरान सरकार के प्रति बढ़ रहे असंतोष को लेकर भी आगाह किया है। इसे लेकर सलाह दी गई कि लोगों की इस महामारी को लेकर किसी भी तरह की समस्याएं हल करने के लिए मंत्री, विधायकों की ड्यूटियां जमीनी स्तर पर लगाई जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें