फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ से तबाह हुए बस अड्डे की मरम्मत को एक करोड़

Wed, 12 Aug 2015 12:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मपुर (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन मंत्री जीएस बाली ने को मंडी जिले के धर्मपुर का दौरा कर बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने धर्मपुर बस अड्डे की मरम्मत के लिए बस अड्डा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से एक करोड़ रुपये जारी करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि 72 घंटे के भीतर बस स्टैंड से बसों की आवाजाही बहाल की जाएगी।
विज्ञापन


बाली ने बस अड्डे के साथ खड्ड की ओर 200 पौधे रोपित करने के निर्देश भी दिए ताकि भूमि कटाव को रोका जा सके। नाले के चैनलाइजेशन का प्रारूप तैयार करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग और बस अड्डा प्रबंधन प्राधिकरण इस पर मिलकर काम करेंगे।

उन्होंने धर्मपुर सब डिपो की क्षतिग्रस्त बसों को बदलने के लिए भी कहा। अधिकारियों को दो टूक चेतावनी भी दी कि बस स्टैंड के आसपास एचआरटीसी की जमीन पर अवैध कब्जे हुए तो अधिकारियों को सस्पेंड किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को 22 लाख रुपये वितरित किए जा चुके हैं। 56 तिरपाल, 50 कंबल, 25 बाल्टियां, कपड़ों के 44 सेट, 7 रसोई गैस सिलेंडर और 7 चूल्हे भी दिए गए हैं।
विज्ञापन


बाली ने नगरोटा बगवां वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से पीड़ितों को उपमंडल अधिकारी के माध्यम से 5-5 हजार रुपये मौके पर ही दिए। इस अवसर पर प्रदेश विश्वविद्यालय कार्यकारी परिषद के सदस्य चंद्रशेखर, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव जय कुमार आजाद और एडीसी विवेक चंदेल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें