फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सरकार घर-द्वार पर ही देगी आपको ये सुविधा

Wed, 12 Aug 2015 11:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य सरकार लाहौल स्पीति और किन्नौर को छोड़कर सभी जिला मुख्यालयों में लोगों के घर-द्वार इलेक्ट्रीशियन और प्लंबर की सस्ती सेवा देगी। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत सरकार ने हजार युवाओं को मुफ्त प्रशिक्षण दिया है। इन युवाओं से सरकार अब सेवाएं लेगी।
विज्ञापन


इनके लिए बाकायदा हर जिला मुख्यालय में दस लाख रुपये से दफ्तर खोला जाएगा। सरकार फिलहाल हर दफ्तर में तीन कर्मचारी जबकि 25 से 30 ऐसे प्रशिक्षित युवाओं को तैनात करेगी। दफ्तर में इन युवाओं के मोबाइल नंबर अंकित होंगे। लोग इन नंबरों पर फोन कर सस्ती सेवाएं ले सकेंगे।

शहरी विकास विभाग को शिमला, ऊना और नाहन मुख्यालय से दफ्तर खोलने के प्रस्ताव मिल चुके हैं। अन्य जिलों से भी विभाग ने प्रस्ताव मांगे हैं। शहरी विकास विभाग के निदेशक जेएम पठानिया ने बताया कि पहले चरण में हजार बेरोजगार युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन


अब इनकी सेवाएं ली जानी हैं। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार सूबे में 540 स्वयं सहायता समूहों को सस्ते दरों पर लोन भी देगी। यह इसलिए ताकि स्वयं सहायता समूह स्वरोजगार चला सकें।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें